टैªक्टर ट्राली पलटने से डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल
खटीमा। पूर्णागिरी दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें सवार लगभग डेढ़ दर्जन महिला पुरूष घायल हो गये। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चीख पुकार मची रही। लगभग आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल लोगों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पह्रुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक पूरनपुर प्रीतनगर पीलीभीत से श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में पूर्णागिरी दर्शन को जा रही थी जिसमें महिला, पुरूष, बच्चों समेत लगभग पांच दर्जन लोग सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली चकरपुर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे वहां कोहराम मच गया। इस हादसे में 15 वर्षीय प्रीती पुत्री सुभाष, 17 वर्षीय सचिन पुत्र शम्भू, 28 वर्षीय भगवान पुत्र कमला प्रसाद, 15 वर्षीय अंजू पुत्री जयप्रकाश, 20 वर्षीय रीना पुत्री बनारसीदास, 15 वर्षीय आकाश पुत्र राजकुमार, 12 वर्षीय विशाल पुत्र रामविलास, 15 वर्षीय गौरी पुत्री सुदामा प्रसाद, 25 वर्षीय पूनम पत्नी विभूति, 17 वर्षीय पूनम पुत्री ओमप्रकाश, 16 वर्षीय दुर्गा पुत्री परशुराम, 35 वर्षीय माया पत्नी रामविलास, 16 वर्षीय अरविंद पुत्र वीरेंद्र प्रकाश, 26 वर्षीय मनोज पुत्र रामप्रकाश और 16 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र परशुराम और टैªक्टर ट्राली चालक मनीष पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गये।
सभी घायलों को राहगीरों व अन्य साधनों की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिससे अस्पताल में भी हड़कम्प मच गया। प्राथमिक उपचार के बाद लगभग आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया।